{"_id":"57d6b1b84f1c1b902cd47638","slug":"ghumarnvi-hrtc-bus-and-car-collapse-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में एचआरटीसी और कार की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं में एचआरटीसी और कार की टक्कर में दो घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एनएच-103 पर एचआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कार चालक राजेश कुमार (36) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव डुमैहर और आशिया (13) पुत्री जसवंत गांव लदरौर सोलन की ओर से आ रहे थे।
जब वह घुमारवीं के बचत भवन के पास धर्मशाला से रिकांगपियो जा रही एचआरटीसी बस से उनकी टक्कर हो गई। इसमें राजेश कुमार और आशिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन