फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   foundation stone destroyed

अज्ञात लोगों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका, मामला दर्ज

Fri, 26 Aug 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो , भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 26 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत आने वाले भपराल गांव में शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीते मार्च माह में पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने भपराल में बनने वाले पशु औषधालय की नींव रखी थी। इसकी शिलान्यास पट्टिका पर मंत्री अनिल शर्मा और मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी का नाम अंकित था। लेकिन, अज्ञात व्यक्ति ने इस शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया। फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि पशु औषधालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने उन्हें बताया कि भपराल में शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो किसी ने शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी थी। फार्मासिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed