फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forgery in the name of discounted offer in mobile phone.

मोबाइल आर्डर करने पर पार्सल से निकला लोहे का यंत्र

Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)। Updated Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
forgery in the name of discounted offer in mobile phone.
Fraud

15 हजार का मोबाइल फोन सिर्फ 3200 रुपये में देेने के नाम पर भराड़ी के युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक को अज्ञात नंबर से फोन आया था कि नामी कंपनी के लक्की ड्रा में उनका नंबर निकला है और इसको देखते हुए उसे स्पेशल ऑफर पर मोबाइल फोन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मगर जब युवक डाक के माध्यम से आए पार्सल को लेकर घर आया तो उसे खोलकर देखने पर उसके होश फाख्ता हो गए। पार्सल में मोबाइल फोन की जगह लोहे का यंत्र था। मामला घुमारवीं उपमंडल के पदोहड़ी गांव का है।   
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पदोहड़ी गांव के सुनील कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। इसमें उसे बताय कि आपका नंबर लक्की ड्रा में निकला है। आपको 15 हजार रुपये का मोबाइल मात्र 3200 रुपये में दिया जाएगा। इस तरह से सुनील कुमार ने फोन का आर्डर दे दिया। वीरवार को स्थानीय पोस्ट ऑफिस में सुनील के नाम का पार्सल आया। इसे लेने के लिए सुनील कुमार 3200 रुपये लेकर पोस्ट ऑफिस गए और पैसे देकर पार्सल लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवक ने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें उसे मोबाइल फोन की जगह लोहे का एक यंत्र निकला। इसे देखकर सुनील कुमार के होश उड़ गए। सुनील कुमार ने जिस नंबर से उसे फोन आया था उस नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने भी वहां फोन नहीं उठाया। यह पहला वाक्य नहीं है कि लोगों को लालच देकर ठगा गया हो।


क्षेत्र में इससे पहले भी इंश्योरेंस के अलावा लक्की ड्रा का लालच देकर लोगों से ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुनील कुमार ने बताया कि वह इस मामले को लेकर वह पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया है कि लोगों को किसी भी प्रकार की प्रलोभन देने वाले कॉल आएं तो पहले वह उसकी सत्यता की जांच कर लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लक्की ड्रा के लालच में नहीं आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed