फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   eve teasing with lady in fair

मेला देखने जा रही महिला से छेड़छाड़

Wed, 14 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी के कर्मचारियों की ओर से महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार वाला मामला थमा नहीं था कि कंपनी के दो अन्य कर्मचारियों पर महिला के कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह बरमाणा में मेला देखने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एनटीपीसी के कर्मचारी विकास गर्ग और सेठी मिले। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त लोगों ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला की सहेली ने उसे बचाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देख के एनटीपीसी के कर्मचारी मौके से भाग गए। इसके बाद महिला ने बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


उधर, एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, कोलबांध परियोजना के लोक संपर्क अधिकारी प्रवीण भारती का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है। लोग उनकी कंपनी के अधिकारियों को फंसाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed