फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   electricity current employee injured.

बिजली बोर्ड कर्मी को लगा करंट, छत से गिरा

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलापुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलापुर)। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
electricity current employee injured.
बिजली - फोटो : अमर उजाला

बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण एक कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घायल कर्मचारी का उपचार चल रहा हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर-7 दकड़ी में बिजली की तारों को मरम्मत करते हुए बिजली बोर्ड कर्मचारी को करंट लग गया। हादसे की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


हादसे में बृजलाल आयु (58) सुपुत्र पोलो राम गांव सिल्ह घुमारवीं घायल हुआ है। सूचना के मुताबिक बिजली आपूर्ति की शिकायत को ठीक करने के लिए बृजलाल अपने सहयोगी के साथ दकड़ी गांव गए थे। जहां तारों को ठीक करते हुए करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना जबरदस्त था कि वह मकान की छत से नीचे गिर गए। इसके कारण उन्हें पीठ में गंभीर चोंटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं उपचार के लिए लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। विभाग के जेई भी कर्मचारी का कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली।


बृज लाल की रिटायरमेंट को तीन महीने बाकी है। उल्लेखनीय है कि गत रोज पहले बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण हुए हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस मामले में बिजली बोर्ड पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed