{"_id":"58444b534f1c1bda63a86101","slug":"deadbody-found-in-river-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अली खड्ड में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अली खड्ड में मिला क्षत-विक्षत शव
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी अली खड्ड में पुल के नीचे क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। सुबह मछलियां पकड़ने गए मछुआरों ने शव को पानी में बहता हुआ देखा। घटना की जानकारी पंचायत उपप्रधान को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ मछुआरे मछली निकालने का काम कर रहे थे। इस दौरान मछुआरों को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। मछुआरों ने इसकी सूचना बामटा पंचायत के उपप्रधान विक्रम ठाकुर को फोन पर दी। सूचना मिलते ही पंचायत उपप्रधान विक्रम ठाकुर मौके पर आए और थाना सदर को सूचित किया। थाना सदर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को मछुआरों की सहायता से झील से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पंचायत उपप्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि शव की हालत देखकर यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरे की बनावट को देखते हुए नेपाली मूल के व्यक्ति का शव लग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल स्थित शव गृह में रख दिया है। अभी तक इस शव की पहचान नहीं हो पाई है। साथ लगते जिलों के पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन