{"_id":"0a8ada83e349f9b7e47035806b4adf6a","slug":"crime-news-hindi-news-851","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट, वर्दी भी फाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना स्वारघाट के तहत कैंची मोड के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम का चालक अपने निर्धारित रूट पर बस लेकर जा रहा था। इस दौरान कैंची मोड़ के समीप कुछ लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
बस के चालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बस स्वारघाट थाना के तहत कैंची मोड़ पर बस पहुंची, तो कुछ लोग बस के आगे खड़े हो गए और उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे बस से नीचे उतारा और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में उसकी वर्दी तक फट गई है। काफी देर तक मारपीट होने पर बस की सवारियों और अन्य लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया।
इसके बाद चालक ने पूरे मामले की जानकारी स्वारघाट पुलिस को दी। पुलिस ने चालक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।