फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   committed suicide in bilaspur, refer to igmc

बेटा न होने पर प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर

Wed, 12 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Wed, 12 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
committed suicide in bilaspur, refer to igmc
suicide shimla - फोटो : demo pic

जिला की धार टटोह पंचायत के द्रोबड़ गांव की एक महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


यहां उपचार के बाद ही उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। महिला के पिता बाबू राम के का आरोप है कि बेटा न होने पर उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने बेटी को खर्च तक देना बंद कर दिया था। इस वजह से महिला और उसकी दोनों बेटियों का खर्च वह खुद वहन कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के बुधवार को महिला अस्पताल दवाई लाने गई थी। मगर डॉक्टर के जांच के बाद पैसा न होने के कारण वह दवाई नहीं खरीद पाई।

जब उसने पैसा न होने के कारण दवाइयां न लाने के बारे में ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने फिर से उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया।

मगर हादसे की जानकारी मिलते ही ससुराल वाले महिला को अस्पताल ले आए। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

महिला की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। थाना प्रभारी बरमाणा प्रेम सिंह ने बताया कि धार टटोह पंचायत के तहत द्रोबड़ में एक महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया सीमा देवी को मंगलवार देर रात घरवालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं बेटा न होने पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।

इस संदर्भ में महिला के पिता पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पिता ने बताया है कि शादी के पांच महीने बाद ही उनकी बेटी से ससुराल पक्ष ने मारपीट करना शुरू कर दिया था।


जब उसकी बेटियां हुई तो प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला की दो साल और एक 6 महीने की बेटी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 498ए के तहत पीड़िता के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed