{"_id":"57c46ab14f1c1b644b2cb523","slug":"child-died-in-road-accident-barmana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की चपेट में आने से बच्चे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की चपेट में आने से बच्चे की मौत
अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरमाणा के तहत लगट गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चा सड़क पार कर रहा था कि अचानक गाड़ी के सामने आ गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आईं। बरमाणा थाना प्रभारी प्रेम सिंह के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की पहचान शुभम पुत्र रूपलाल निवासी लघट के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, खबर लिखे जाने तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन