{"_id":"59246d924f1c1b9154535a20","slug":"car-hit-with-rock-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चट्टान से टकराई, एक परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चट्टान से टकराई, एक परिवार के तीन लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Tue, 23 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
कैंचीमोड़ के पास एक कार के चट्टान के साथ टकराने से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घुमारवीं का रहने वाले एक परिवार मंगलवार को श्री नयना देवी मंदिर से घुमारवीं लौट रहा था। इसी दौरान कैंची मोड़ के पास एक अन्य कार ने ओवर टेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी चट्टान से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार घुमारवीं सोई गांव के रहने वाले पवन, रीना और पियूष को चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्वारघाट अस्पताल लाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन