फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   car fall in gorge news swarghat, four injured.

250 मीटर खाई में लुढ़की कार, चार घायल

Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
car fall in gorge news swarghat, four injured.
कार एक्सीडेंट - फोटो : accident

एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर बनेर के समीप एक कार 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पांच बजे महिंद्रा की एसयूवी-500 कार नंबर डीएल-1-एन-9313 चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब गाड़ी बनेर के समीप पहुंची तो तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


इससे कार सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट और आपातकालीन सेवा 108 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वारघाट पुलिस के जवानों और पीएचसी स्वारघाट के एंबुलेंस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। कार चालक की पहचान ऋषभ पुंडीर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है जबकि अन्य तीन घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट में आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed