फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus truck collied in bilaspur 15 injured.

बस और ट्रक में टक्कर, 15 यात्री घायल

Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)। Updated Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
bus truck collied in bilaspur 15 injured.
घुमारवीं शिमला हाईवे पर दधोल के पास हुआ सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं उपमंडल के निहारी में हमीरपुर शिमला हाईवे-103 में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित करीब 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सभी घायलों का उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है।
बस चालक को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुधवार शाम करीब पांच बजे का है। इस दौरान घुमारवीं आ रही निजी बस अमर ज्योत दधोल और निहारी के बीच जैसे पहुंची सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मार्ग में जाम लग गया। वाहनों की टक्कर में में बस को काफी नुकसान पहुंचा है। बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद बस के यात्रियों की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसे सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया।

इन लोगों को आईं चोटें : हादसे में निशा, उर्वशी, सर्वी, सुरेश, प्रेम, इशा, उषा, अश्वनी, अरिहंत, गीता रामकली, गौरव, आरती और राजेश शामिल हैं। सभी घायलों को 108 के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल लाया गया है।


हादसे की वजह ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। सभी घायल घुमारवीं के रहने वाले हैं। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed