फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus tempo hit six person injured.

बस और टैंपों में भिड़ंत, छह लोग घायल

Fri, 29 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
bus tempo hit six person injured.
accident - फोटो : accident

बस और टैंपों में भिड़ंत, छह लोग घायल चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस से ओवरटेक करते हुए हुआ हादसा आनंदपुर अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार वाहनों की टक्कर से नेशनल हाईवे में लगा जाम, लोग परेशान अमर उजाला ब्यूरो स्वारघाट(बिलासपुर)। एनएच 205 चंडीगढ़-मनाली पर पंजाब रोडवेज की बस और टैंपों की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब एक टैपों ने बस से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों टक्कर में हो गई। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबे समय तक जाम लगा रहा। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनएच मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार तड़के गरामौड़ा के सरस्वती मंदिर के समीप पंजाब रोडवेज की बस से एक टैैपों ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में टैपों और बस में सवार आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में टैंपो चालक मोहम्मद साहिद निवासी हरियाणा की एक टांग फैक्चर हो गई है। वहीं टैंपो में सवार दो अन्य लोगों सहित बस के ड्राइवर और तीन अन्य सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई। घायलों को स्वारघाट अस्पताल की आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed