फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus accident 32 injured

शाहतलाई के सेउ में निजी बस पलटी 32 लोग घायल

Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
bus accident 32 injured
सेऊ में सड़क पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
घुमारवीं शाहतलाई मार्ग पर शाहतलाई से करीब दो किमी दूर सेउ में एक निजी बस पलटने से इसमें सवार 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार हमीरपुर और ऊना जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि 22 सीटों की क्षमता वाली बस में 32 से अधिक यात्री बैठे हुए थे। बस की कमानी टूटने से बस सड़क पर पलट गई। इस वजह से बस के आगे के दोनों टायर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे निजी बस घुमारवीं से शाहतलाई की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेउ के पास अचानक बस की कमानी टूट गई और वह पलट गई। हालांकि सुखद बात यह रही कि बस सड़क में ही पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस कारण किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। अगर बस खाई में गिरती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटना की सूचना शाहतलाई पुलिस को मिली तो पुलिस सहित स्थानीय लोग और टैक्सी चालक घायलों की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई में घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया लेकिन सीएचसी तलाई में एक्सरे मशीन तो है लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं था। इस वजह से मरीजों का उपचार करने में डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हैरानी इस बात की भी है कि पीएचसी में एंबुलेंस तो है लेकिन उसे चलाने के लिए चालक भी उपलब्ध नहीं था। इस वजह से मरीजों को टैक्सियों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी तहसीलदार झंडूता देव राज शर्मा ने घायलों के बारे में जानकारी ली गई। पटवारी से जानकारी जुटा कर सरकार की ओर से नियम अनुसार घायलों को राहत राशि मुहैया करवाई जाएगी।

हादसे में ये लोग हुए घायल
जगदीश चंद बिरसवीं बड़सर, वीना 45 पत्नी बृज लाल भपराल, प्रकाशो देवी 40 पत्नी कर्म चंद  झबोला, कुलदीप 23 कोठी, कहर सिंह 33 बंगाणा जिला ऊना, रितिका 16 पुत्री मदन गोपाल निवासी पंजगाईं, जमीला 31 पत्नी समीर झमराडियां, नसीफ 18 निवासी झमराडियां, शमशेर सिंह 32 पुत्र रमेश झबोला, रीना 26  पुत्री कृष्ण कसवाड़ बड़सर,रजनी 32 पत्नी शमशेर झबोला, सोनिका 30 पत्नी संजीव सुंहाणी, रीना शर्मा 24 पुत्री राम दयाल झमराड़ियां, रोहित शर्मा 18 पुत्र कर्म चंद नालागढ़, अंजू शर्मा 28 पत्नी विवेक, अनुराधा 18 पुत्री पुरुषोत्तम झमराड़ियां, आशा देवी 50 पत्नी लेखराम भपराल, कृष्णी देवी 40 पत्नी हरि नारायण कोसरियां, उर्मिला देवी 46 पत्नी इंद्र दास गओंब पंदिरी बड़सर, इंदु बाला 12, पुत्री बाबू राम रटेहरा नादौन, सतीश संधु 62 पुत्र प्रभु राम गोचर, दसलेहड़ा, बली राम, ज्ञान चंद, राजकुमार, राजकुमारी झमिला, कमला देवी, सुमन 20, रीना 33, राम कृष्ण, बली राम  63 पुत्र भंगू राम निवासी बरोटा घुमारवीं, अमीं चंद 34 पुत्र बली राम सहित चालक घायल हुआ है।


घायलों के हाल पूछने पहुंचे ये लोग
पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर,नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष बलदेव स्याल, जिला परिषद के बरठीं वार्ड से सदस्य हरीश धीमान, झंडूता ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, एमएस पटियाल, अश्वनी बन्याल, पवन कौशल सहित कई लोगों ने अस्पताल पहुंच कर घायलों कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed