{"_id":"58220ac74f1c1bc932b382b9","slug":"bike-accident-to-save-child-in-road-swarghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बचाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को बचाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
bike accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहारी के पास नेशनल हाईवे पर साइकिल पर जा रहे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज गति में होने के कारण बाइक करीब तीस मीटर तक पलटते हुए आगे जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक के हाथ की एक अंगुली कट गई है। मौके पर मौजूद नवीन शर्मा ने तुरंत घायल बाइक चालक को गाड़ी में घुमारवीं के अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हादसे में अंगुली कट जाने के कारण युवक सदमे में है। नवीन शर्मा ने बताया कि घुमारवीं हमीरपुर रोड पर निहारी के पास वह रेस्तरा के पास खड़े थे।
विज्ञापन
अचानक रोड पर साइकिल पर जा रहे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में उत्तर प्रदेश के रहने वाले इमरान खान ने जैसे ही बाइक दूसरी ओर घुमाई तो यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया कि मौके से इमरान खान को उन्होंने लोगों की मदद से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे बताया कि उसके एक हाथ की अंगुली कट गई है। इसे फिर से नहीं जोड़ा जा सकता है।