फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   absconded arrested in bilaspur

नाबालिग को भगाने वाला भगौड़ा गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 22 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
absconded arrested in bilaspur
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

पीओ सैल बिलासपुर की टीम ने  नाबालिग को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को घुमारवीं थाना ले जाया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर ने की है।

विज्ञापन


मामला 10-10-2014 का है, जब प्रकाश चंद ने पुलिस में एक शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 30 सितंबर 2014 से घर से गायब है। उन्होंने हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


इसके बाद थक हार कर उन्होंने इस बारे में घुमारवीं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में पुलिस ने पाया था कि नाबालिग को राजू उर्फ सन्नी गांव दगड़ाहन तहसील नयनादेवी अपने साथ भगा कर ले गया था। हालांकि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 16.4.2015 को कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित करते हुए मामला पीओ सैल को सौंप दिया। इसके बाद पीओ सैल की दल में शामिल महेंद्र कपिल और रवि गौतम ने आरोपी की तलाश शुरू की।


22 अप्रैल को पीओ सैल को सूचना मिली आरोपी बिलासपुर में ही है। इसके बाद उसे बिलासपुर स्थित किसान भवन के पास से गिरफ्तार किया गया। इसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना घुमारवीं में ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed