{"_id":"5a15a2dd4f1c1bd0408b83db","slug":"91511367389-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में मृत मिला लैब टेक्नीशियन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबिंदसागर झील में मृत मिला लैब टेक्नीशियन
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के साथ लगते ज्योरीपतन के पास गोबिंदसागर झील में पट्टा महलोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन का शव बरामद हुआ है। शव को बुधवार सुबह लोगों ने झील में बहते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि गोबिंदसागर झील में ज्योरीपतन बोटघाट के समीप शव बह रहा है। स्वारघाट थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान झंडूता क्षेत्र के गांव सेरुआ डाकघर गेहड़वीं निवासी जीतराम (50) पुत्र शिवराम के रूप में हुई है। शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं मिले। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पांव फिसलने से वह गोबिंदसागर झील में गिर गया होगा। पुलिस को शव के पास से एक बैग भी बरामद किया है। जिसमें जैकेट व कुछ कपड़े मिले हैं। इस बारे में पुलिस ने जीतराम के परिजनों को सूचित कर दिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बिलासपुर एसपी अंजुम आरा का कहना है कि जीतराम के पास से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें उसकी जैकेट और कुछ कपड़े मिले हैं। जीतराम के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। स्वारघाट थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। मामले की जांच स्वारघाट पुलिस के थाना प्रभारी राजेश पराशर कर रहे हैं।