फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जांच में फर्जी निकली लूट की सूचना

जांच में फर्जी निकली लूट की सूचना

Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जांच में फर्जी निकली लूट की सूचना
बिलासपुर। दो बाइकों की भिडंत के दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस को बाइक लूट की सूचना दे दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने जब जांच की तो लूट की घटना फर्जी पाई गई।
विज्ञापन

बीती रात कुछ लोगों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि ग्राम अलीनगर कोटा के पास कुछ बदमाश उनकी बाइक लूटकर ले गए हैं। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाश उन्हें मारपीट कर घायल भी कर गए हैं। सूचना पर डायल 100 पुलिस के साथ ही ईसानगर पुलिस चौकी प्रभारी बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान दोनों युवक घायल व नशे की हालत में रोड किनारे पड़े मिले। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौकेे पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया कि दोनों बाइक सवार नशे की हालत में बाइक से आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई थी, जिसमें तीनों घायल हो गए थे। एक बाइक सवार भाग गया था। उनकी बाइक कुछ ही दूरी पर खेत में मिल गई। पुलिस ने रात में ही दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की घटना फर्जी पाई गई है। मामला दुघर्टना का निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed