फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में आया नया मोड़

फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में आया नया मोड़

Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में आया नया मोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
फिजियोथैरेपिस्ट आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने ज्योति के भाई की शिकायत के आधार पर मामले में आत्महत्या को उकसाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं अब पुलिस को ज्योति के मोबाइल कॉल डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है। इससे यह पता चल पाएगा कि आत्महत्या करने से पहले ज्योति की किस-किस से बात हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर झूलना बताया गया है। मगर ज्योति के भाई को शक है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।

गौर रहे कि गत सप्ताह जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट सेवाएं दे रही ज्योति ने अपने किराये के कमरे में फंदालगा कर जान दे दी है। इसके बाद पुलिस पहले आत्महत्या का मामला दर्ज किया। मगर ज्योति के भाई की शिकायत के बाद पुलिस के हाथ कुछ साक्ष्य भी लगे हैं। इससे यह साफ होता है कि ज्योति को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने पूरे मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभी तक पुलिस के हाथ ज्योति के मोबाइल की कुछ कॉल डिटेल भी लग चुकी है। जबकि पुलिस ने पिछले तीन से चार महीने की डिटेल मांगी है। ताकि पता लगा सके कि ज्योति इस समय के दौरान किससे बात करती थी। हालांकि बताया जा रहा है कि इस संबंध कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। वहीं पुलिस अब एफएसएल लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि ज्योति की आत्महत्या के बाद इस संबंध सोशल मीडिया में कई तरह की बातें चल रही है। पुलिस इन सब को आधार मान कर कार्रवाई कर रही है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया की पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस संबंध में कड़ी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed