फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जहरीला पदार्थ खाने से युवती हालत नाजुक

जहरीला पदार्थ खाने से युवती हालत नाजुक

Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवती हालत नाजुक
जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन

युवती की हालत नाजुक, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की सेऊ पंचायत के एक गांव में युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। तबीयत खराब होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले आए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होता देख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घरवालों को इसका पता सुबह 11 बजे लगा, जब उनकी बेटी उल्टियां करने लगी। युवती ने अपने कमरे में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में घरवालों ने युवती को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही घुमारवीं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed