{"_id":"5b9fbb7c867a557eb34148c4","slug":"71537194876-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं कॉलेज में पेड़ कटान पर 48,827 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं कॉलेज में पेड़ कटान पर 48,827 रुपये का जुर्माना
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में आडिटोरियम निर्माण कार्य में हुए अवैध कटान पर विभाग ने कॉलेज प्रशासन में कार्य कर रहे ठेकेेदार पर शिकंजा कस दिया है। पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग ने 48 हजार 827 रुपये का जुर्माना लगाया है। बिना अनुमति काटे पेड़ों पर लगे जुर्माने को विभाग ने वसूल भी कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो कार्रवाई अभी जारी है। अभी एक हिस्से पर हुए कटान पर विभाग ने जुर्माना लगाया है, दूसरे हिस्से में हुए पेड़ कटान पर कार्रवाई जारी है।
गौर रहे कि घुमारवीं कॉलेज में आडिटोरियम निर्माण में अवैध रूप से पेड़ों का कटान किया गया था। इस पर वन विभाग को पता चलते ही कार्रवाई शुरू हो गई थी। वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर निशानदेही भी की थी। जांच में विभागीय अधिकारियों ने पाया था कि कॉलेज में 56 पेड़ों का अवैध रूप से कटान हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद कुछ लकड़ी को सील कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि कॉलेज में वन विभाग की बिना अनुमति से पेड़ों का कटान कर दिया था। काटे गए पेड़ों की जानकारी वन विभाग के पास भी नहीं थी। जब वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते मौके का जायजा लिया। जहां विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि निर्माण कार्य के दौरान 56 पेड़ों का अवैध कटान किया गया है, वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है काटे गए पेड़ों पर जुर्माना डाल कर वसूल लिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट...
एक हिस्से में हुए कटान का लगा है जुर्माना
कॉलेज में हुए पेड़ों के कटान पर विभाग ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को 48,827 रुपये का जुर्माना लगाया है। अभी एक हिस्से में हुए कटान का जुर्माना लगा है। दूसरे हिस्से में हुए कटान पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.....रमेश चंद, आरओ वन विभाग भराड़ी रेंज।