{"_id":"5999d0694f1c1ba7158b4680","slug":"71503252585-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक सहित दो दुकानों के शटर तोड़े, लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण बैंक सहित दो दुकानों के शटर तोड़े, लाखों का सामान उड़ाया
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के तहत घाघस में देर रात चोरों ने प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा सहित दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। हालांकि चोर बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। मगर बैंक के सीसीटीवी, सिस्टम और हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही चोर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से करीब दो लाख रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। शनिवार रात हुई इस वारदात से जिला में सनसनी फैल गई है। सूत्र बतातेे हैं कि चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह है। इसमें पांच से ज्यादा सदस्यों के होने की आशंका है। बहरहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना में रविवार सुबह स्थानीय शख्स ने सूचना दी कि यहां पर बैंक सहित दो दुकानों में चोरी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
यहां इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने देशराज ने बताया कि सुबह जब वह आया तो उसने देखा की उसकी दुकान का शटर सड़क से उठाकर खोला गया है। इसके बाद उसने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। देशराज ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, एलईडी और पांच हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए हैं। चुराए गए सामान की कीमत दो लाख से ज्यादा है। इसके अतिरिक्त पुलिस को सूचना मिली की चोरों ने एक अन्य मैकेनिक खेमचंद की दुकान का भी ताला तोड़ा है। मगर यहां पर से चोरों ने कुछ नहीं चुराया है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीण बैंक घाघस में भी छानबीन की। यहां पर भी चोरों ने शटर को आधा ऊपर उठाया था। हालांकि यहां से चोर पैसे निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। अगर ऐसा होता तो चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था। मगर चोर प्रदेश ग्रामीण बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों, सिस्टम और हार्ड डिस्क को अपने साथ ले गए हैं, ताकि उनके बारे में कोई सबूत पुलिस को न मिल पाए। एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं बड़ी बात यह है कि अब चोर बैंकों को भी अपना निशाना बनाने लग गए हैं। इससे लोग खौफजदा है। थाना प्रभारी बरमाणा केसर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।