फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खाना बनाते वक्त महिला चूल्हे में गिरी, मौत

खाना बनाते वक्त महिला चूल्हे में गिरी, मौत

Sat, 06 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते वक्त महिला चूल्हे में गिरी, मौत
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। जिला के सुईं सुराहड में खाना बनाते वक्त एक महिला की चूल्हे में गिर जाने से मौत हो गई। हादसे के समय घर में कोई भी नहीं था। घटना का पता उस वक्त लगा जब महिला की सास घर वापस लौटी। सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार अंजू देवी पत्नी प्रेम लाल 33 वर्ष शनिवार सुबह अपने घर में खाना बनाने का काम कर रही थी। इसी दौरान महिला चूल्हे में जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इस प्रकार के चक्कर उसे पहले भी आते रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं मौके पर परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। महिला की सास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां गई हुई थीं। जब उसने घर में आ कर देखा तो उसकी बहू चूल्हे में गिरी पड़ी थी। इसके बाद महिला की सास ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की एक 12 साल की बेटी है और सात साल का बेटा है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed