फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब सॉफ्टवेयर से लगेगी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

अब सॉफ्टवेयर से लगेगी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अब सॉफ्टवेयर से लगेगी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

विज्ञापन
शुभम राही
बिलासपुर। पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने में अब मनमर्जी नहीं चलेगी। ड्यूटी लगाने वाला कर्मी अपने करीबी पुलिस वालों को ड्यूटी से अब न बचा पाएगा, न ही उसे उसकी मर्जी से कहीं भेज सकेगा। ये काम अब कंप्यूटर से होगा।
बिलासपुर पुलिस ने लाइन ड्यूटी के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। इस सॉफ्टवेयर में पुलिस लाइन के कर्मचारियों का डाटा डाला गया है। जब कभी ड्यूटी लगाना होगी, सिर्फ कंप्यूटर को कमांड देना होगा। ये सॉफ्टवेयर खुद उन कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर देगा, जिनकी ड्यूटी लगनी है। सॉफ्टवेयर ये काम रोस्टर के अनुसार करेगा। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने की। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस सॉफ्टवेयर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक ट्रायल किया गया है, जो सफल पाया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अभी इस सॉफ्टवेयर से सिर्फ सिरमौर पुलिस ही कार्य कर रही थी जिसके चलते अब बिलासपुर पुलिस ने भी इस तरह से कार्य करने का फैसला लिया है, ताकि कोई भी जवान अपनी ड्यूटी के बगैर न रह सके। बता दें कि हमेशा पुलिस लाइन में ऐसा होता आया है कि ड्यूटी लगाने के समय दोस्तानां जरूर देखा जाता है जिसके चलते अपने मनपसंदीदा लोगों की ड्यूटी उनकी पसंद की जगहों पर लगा दी जाती थी। इस संदर्भ में भी अधिकारियों ने माना है कि ऐसा होता है, जिसके चलते कई बार अधिकारियों को खुद ड्यूटी रोस्टर की जांच पड़ताल करने पड़ जाती थी लेकिन अब बिलासपुर पुलिस ने सिरमौर पुलिस की तर्ज पर यह कार्य आरंभ करने की कार्ययोजना तैयार ली है, जिससे कोई भी पुलिस जवान बिना ड्यूटी के न रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सॉफ्टवेयर से लगेगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
सॉफ्टवेयर के जरिए अब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह सॉफ्टवेयर खुद पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का डाटा बेस इकट्ठा करेगा।
अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed