{"_id":"5bb8cd96867a55684945eea9","slug":"51538837910-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर फटा, मिड डे मील वर्कर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर फटा, मिड डे मील वर्कर घायल
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। पिछड़ा कोटधार क्षेत्र की पंचायत जडू कुलजार के तहत आने वाले हाई स्कूल ठठल जंगल में शनिवार को दोपहर का खाना बनाते वक्त कुकर फट गया। इस हादसे में मिड डे मील वर्कर उर्मिला देवी को गंभीर चोट आई है। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूल की छत भी फट गई। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। हादसा सुबह करीब 10.50 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मिड डे मील वर्कर उर्मिला देवी स्कूल के बच्चों के लिए खाना तैयार कर रही थी। अचानक दाल बनाने के लिए रखा प्रेशर कुकर का ढक्कन पूरे जोर से खुला और मिड डे मील महिला के सिर को चोटिल कर रसोईघर के छत पर पड़ी टीन को भी फाड़ते हुए बाहर चला गया।
इस कारण पाठशाला में काफी जोर का धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही करतार सिंह जो बाहर कार्य कर रहा था और अंदर की ओर भागा। इतने में अन्य अध्यापक वर्ग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बुरी तरह खून से लथपथ उर्मिला देवी को अध्यापक वर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भहेड़ी उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
पाठशाला के मुख्य अध्यापक सुशील शर्मा ने बताया की सुबह खाना बनाते समय यह हादसा घटा है। उर्मिला देवी को प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर में गहरी चोट आई है जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। अब महिला की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उधर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उपरोक्त महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
इनसेट...
नियमानुसार मदद की जाएगी
नायब तहसीलदार कलोल को मौका मुआयना के लिए आदेश किए हैं और प्रशासन की ओर से जो भी मदद होगी नियम अनुसार की जाएगी।
....नवीन शर्मा, एसडीएम झंडूता