फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार और ट्रक में टक्कर, तीन घायल

कार और ट्रक में टक्कर, तीन घायल

Wed, 22 Aug 2018 08:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक में टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
कार और ट्रक में टक्कर, तीन घायल
घाघस के पास हादसा, एक घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। धर्मशाला-शिमला हाईवे पर दोपहर 12 बजे घाघस के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रेम चंद (55) पुत्र छिरिंग गांव उड़ग़ोश तहसील उदयपुर जिला लाहौल-स्पिति अपने परिवार के साथ हमीरपुर जा रहा था।

वह चंडीगढ़ से वापस आ रहा था, लेकिन रास्ता भटक जाने से वह शिमला की ओर निकल गया। इसके बाद जुखाला होकर हमीरपुर के लिए आने लगा लेकिन जैसे ही वह घाघस के पास एक मोड़ पीछे पहुंचा तो प्रेम चंद गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे प्रेमचंद उनकी पत्नी सिरजून (45) व पोलिया ग्रस्त बेटी बबीता (21) को गहरी चोटें आई हैं। प्रेम चंद की पत्नी सिरजून के पेट व आंख में चोटें आई हैं, जबकि बेटी के पेट में चोट आई है। घटना के बाद निजी वाहन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

---------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed