{"_id":"5b4227744f1c1b08278b53f6","slug":"51531062132-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के गर्भ गृह से चुराई चुन्नियां, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के गर्भ गृह से चुराई चुन्नियां, मामला दर्ज
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां के गर्भ गृह से चुराई चुन्नियां, मामला दर्ज
मंदिर ट्रस्ट में कार्य करने वालों ने की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी मंदिर में मां नयना देवी के गर्भ गृह से चुन्नियां चुराने के मामले में दो लोगों के खिलाफ कोट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों शख्स मंदिर ट्रस्ट में कार्य करते हैं। कोर्ट पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकु गौतम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पिछले साल 24 मई 2017 को श्री नयना देवी गर्भ गृह से कीमती चुन्नियां व कीमती चीजों को मंदिर ट्रस्ट में कार्य करने वाले दो लोगों ने चुरा लिया है। शिकायत कर्ता का कहना है कि इसके साक्ष्य भी उसके पास मौजूद हैं। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत डीएसपी नयना देवी को की थी। इसके बाद डीएसपी नयना देवी ने कोट थाना को आदेश देकर मामला दर्ज करने को कहा है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या मां के गर्भ गृह से चोरी हुई कीमती चुन्नियां व अन्य सामान इन्हीं दोनों ने चुराया है या नहीं। दोनों आरोपी मंदिर ट्रस्ट के तहत कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों के अपने पदों का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि कोट थाना में मां के गर्भ गृह से कीमती चुन्नियां चुराने व अन्य सामान चुराने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-------------------------
....तरूणेश शर्मा...खेमराज शर्मा।