{"_id":"5988b0d34f1c1b4d558b4576","slug":"51502130387-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में भीड़ में खो गई नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नयनादेवी में भीड़ में खो गई नाबालिग
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भीड़ में एक नाबालिग गुम हो गई है। हालांकि परिजनों ने इस दौरान उसे हर जगह तलाश करने की कोशिश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता भीम सिंह ने बताया कि वह चौधरी मजार पटियाला का रहने वाला है। 29 जुलाई को वह नयनादेवी मंदिर माथा टेकने आए थे। मगर भीड़ अधिक होने के कारण उनकी 17 साल की बेटी कहीं खो गई। हालांकि उन्होंने उसके बाद उसे हर जगह तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नाबालिग को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।