फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक चालक ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

ट्रक चालक ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा ओवरटेक करते हुआ। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके पर से फरार है। जबकि पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे जामली के पास तीखे
मोड़ पर ओवरटेक करते समय एक ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने ट्रक को आता देख ब्रेक लगा दी थी, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक को नहीं रोका और बाइक सवार को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल गांव सुना उप-तहसील रामशहर जिला सोलन के रूप में हुई है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है। फरार ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि जामली के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed