{"_id":"5b64723b4f1c1bac7d8b6246","slug":"41533309499-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने में पुलिस ने काटे 30689 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात महीने में पुलिस ने काटे 30689 चालान
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
traffic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा हुआ है लेकिन इसके बाद भी यातायात नियम तोड़ने वाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त महीने तक ही पुलिस जिला में 30689 चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काट चुकी है। जबकि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 10 हजार के करीब अधिक है। इससे साफ होता है कि नियम तोड़ना लोगों का फैशन सा बन गया है। पुलिस ने अभी तक नियम तोड़ने वालों से चालान के रूप में कुल एक करोड़ 12 लाख 37355 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल कर सरकार के खाते में जमा करवाया है।
सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल अगस्त महीने तक यह आंकड़ा 21578 था। इसमें पुलिस ने 74,54090 रुपये का जुर्माना वसूल किया था। पुलिस से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई महीने ही पुलिस ने जिला में करीब 5276 चालान काटे हैं, जिसके माध्यम से सरकार के खाते में 19,26500 रुपये जमा हुआ है।
इनसेट..
शराब के नशे में गाड़ी चला रहे हैं लोग
पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो लोग शराब का सेवन कर गाड़ी चलाना अपनी शान समझते हैं। पुलिस ने जून और जुलाई महीने में शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने वाले 221 लोगों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
---
इनसेट..
बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट गाड़ी चलाना बना फैशन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट गाड़ी चलाना लोगों का फैशन सा बन गया है। पुलिस का लगातार शिकंजा कसने के बाद भी जून और जुलाई महीने में बिना हेल्मेट 973 और बिना सीट बेल्ट के 1726 चालान काटे गए हैं।
उधर एसपी अशोक कुमार लोगों को यातायात नियमों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग नियम तोड़ने से नहीं मान रहे है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है।