{"_id":"5a3a96fe4f1c1bd0408be0ee","slug":"31513789182-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रास केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडूता में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रास केस दर्ज
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता में दो गुटों के बीच मारपीट होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
बलघाड़-झंडूता निवासी ईश्वर दत्त ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपनी पशुशाला में जेसीबी मशीन के साथ कुछ कार्य कर रहा था तो गांव के कुछ लोगों ने वहां आकर उसे पीटा और जेसीबी के शीशे को भी तोड़ दिया। वहीं पपलाह गांव निवासी देशराज ने झंडूता थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह रास्ते पर जा रहा था तो ईश्वर दत्त व अन्य कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका, उसे गालियां निकालीं, पीटा व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि मामले दर्ज कर लिए गए हैं।