फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी

एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी

Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर। श्रीनयनादेवी क्षेत्र में पंजाब राज्य के साथ लगते दुलैहत गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने एक ही रात में दोनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक दिन पहले ही घुमारवीं में चोरों ने पीएनबी बैंक में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुलैहत गांव में ज्योति राणा के घर में चोरों ने सोमवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने दरवाजे खुले रखे हुए थे। चोर यहां से कुछ नकदी व सोने व चांदी के गहने चुरा ले गए हैं। चोरी का पता घरवालों को सुबह लगा, जब उन्होंने सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने साथ लगते दूसरे घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर भी चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार चोर दोनों घरों से 1.80 लाख की नकदी व 2.20 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए हैं। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही रात में दो घरों में चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। घुमारवीं में एक दिन पहले बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने दोनों घरों के मालिकों के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि कोट थाना के तहत दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed