फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   29 boxes illigal wine recovered

जीप से अवैध शराब की 29 पेटियां बरामद

Tue, 15 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी के तहत भराड़ी पुलिस की टीम ने लढ़याणी क्षेत्र में एक गाड़ी से अवैध शराब की 29 पेटी बरामद की है। इनमें अंग्रेजी और देसी शराब के अलावा बीयर भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, दोनों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की एक टीम पेट्रोलिंग पर थी। शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली की जीप में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए दधोल-लदरौर सड़क पर लढ़याणी के समीप नाका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया। गाडी में दो युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर उससे शराब और बीयर की 29 पेटियां बरामद की गई। दोनों व्यक्ति शराब का कोई दस्तावेज, बिल और परमिट नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने इस संबंध में अमरजीत और दौलत राम को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त शराब को वह कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। गौर हो कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है।


इससे पहले भी पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों को गिरफ्तार किया है। भराड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed