फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट में टकराए तीन वाहन, गाडिय़ों को पहुंचा नुकसान

स्वारघाट में टकराए तीन वाहन, गाडिय़ों को पहुंचा नुकसान

Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में टकराए तीन वाहन, गाडिय़ों को पहुंचा नुकसान
स्वारघाट में टकराए तीन वाहन, गाड़ियों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

चालकों में आपसी समझौता होने से पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्वारघाट कस्बे के समीप महिंद्रा एजेंसी के सामने सुबह के समय तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस कारण कुछ देर तक जाम की समस्या पैदा हो गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि जीप (यूके08क्यू/0002) के चालक करतार सिंह अपनी कीर्तन पार्टी के साथ मंडी से राजपुरा पटियाला की तरफ जा रहे थे। स्वारघाट के समीप महिंद्रा एजेंसी के सामने आगे जा रहे ट्रक (एचपी72-0968) को जैसे ही ओवरटेक किया तो सामने से अन्य ट्रक आ गया। इस कारण जीप महिंद्रा एजेंसी के बाहर खड़ी कार के साथ टकरा गई। पीछे से ट्रक भी जीप से टकरा गया। जीप को बचाने के लिए चालक ने ट्रक सड़क से बाहर की तरफ घूमा दिया। इससे ट्रक खाई में लुढ़कने से बचा। हालांकि महिंद्रा एजेंसी के बाहर खड़ी नई कार और जीप का काफी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तीनो वाहनों के मालिकों में आपसी समझौता होने के कारण पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed