फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पुलिस चिट्टे के साथ लोगों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार को भी सुबह नाके के दौरान एचआरटीसी कॉलोनी रोड के पास चार युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में जहां चारों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चिट्टे और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय सदर थाना पुलिस एचआरटीसी वर्कशॉप रोड के समीप नाका लगाए हुए थी। इस दौरान बिलासपुर रोड की ओर आ रही गाड़ी नंबर एचपी-31सी-3402 को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख गाड़ी में बैठे युवक घबरा गए जिससे पुलिस को युवकों पर शक हो गया। पुलिस ने गाड़ी में बैठे चारों युवकों की तलाशी की तो उनसे 14.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गाड़ी में बैठे युवकों की पहचान राजीव निवासी समैला जिला मंडी, अंकुश निवासी सुंदरनगर जिला मंडी, आशीष निवासी समैला जिला मंडी व कुलदीप निवासी पनियाला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने के लिए खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में निरंतर सफलता मिल रही है। उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed