{"_id":"5ca8e066bdec2214031bce74","slug":"201554571366-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत शिक्षा विभाग बिलासपुर में सहायक असिस्टेंट पद पर कार्यरत बाला चंगर गांव की कुसमलता के घर में चोरों ने करीब एक लाख रुपये का समान चोरी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के छह घंटे बाद पुलिस ने मामले में तीन युवकों को भी पकड़ा है जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
चोरों ने घर से दो एलसीडी, तीन सेटऑप बॉक्स, एक डिश चोरी कर लिया। इसकी जानकारी घर के मालिक को किसी रिश्तेदार ने उन्हें फोन के माध्यम से दी। उन्होंने चोरी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर चोरी की वारदात की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिससे करीब 6 घंटों के भीतर ही पुलिस ने झंडूता के ही रहने वाले तीन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संदीप कुमार, विवेक कुमार व संजय कुमार है जोकि 19 से 22 साल के बीच है। तीनों गांव छुमाहन, डाकघर डाहड़, झंडूता के ही रहने वाले हैं।
पुलिस उप-अधीक्षक बिलासपुर संजय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले झंडूता क्षेत्र के रहने वाले तीन चोरों को पकड़ लिया है जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
इनसेट....
तीनों बद्दी में करते हैं नौकरी
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों चोर नालागढ़ बददी में नौकरी करते हैं। यह नौकरी के साथ-साथ चोरी की वारदात को भी अंजाम देते हैं। वहीं अब पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर जिला में हुई बाकी चोरियों का पता लगाने की कोशिश करेगी। पुलिस का मानना है कि यह कोई बड़ा चोर गिरोह है जिससे कई बड़े खुलासे होंगे।