फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भपराल में पेड़ से गिरकर महिला की मौत

भपराल में पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Sun, 09 Sep 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
भपराल में पेड़ से गिरकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत भपराल के गांव खैरी भपराल में पेड़ से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घायल बुजुर्ग महिला को भराड़ी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भपराल के गांव खैरी भपराल की एक महिला कमला देवी (68) पत्नी स्वर्गीय माडूराम अपने घर के आंगन में लगे शहतूत के पेड़ पर चढ़ी हुई थी। परिजनों के अनुसार कमला देवी पेड़ की छंटाई कर रही थी। इसी दौरान उसका पांव पेड़ पर से फिसल गया। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर गिर गई। महिला के गिरने के तुरंत बाद परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले आए लेकिन गंभीर चोटें आ जाने से महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed