{"_id":"5b17f5884f1c1ba36e8b698c","slug":"201528296840-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ोलीकलां में बस लुढ़की, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़ोलीकलां में बस लुढ़की, तीन घायल
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
एक गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के कलोल में भड़ोलीकलां के पास निजी बस सड़क से नीचे उतर गई है। हादसे में तीन बस सवार यात्रियों को चोटें लगी हैं। एक को ज्यादा चोट आने से जिला अस्पताल भेज दिया है। बाकी दो का इलाज झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार निजी बस धनिपखर से बिलासपुर की ओर आ रही थी। बस जैसे ही भड़ोलकलां बाजार पहुंची चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस सड़क के साथ लगते मकान के बरामदें में जाकर पलट कर गिर गई। बस में 13 लोग सवार थे। इसमें से तीन को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पर पहुंच गए। इसकेे बाद 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया। सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर झंडूता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से सभी का उपचार चल रहा है। एक को ज्यादा चोट आने से बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घायलों में प्रेम चंद (68) को सिर में गहरी चोटें आई हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देशराज (31) के हाथ में चोटें आई हैं। उसे टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा कमला देवी (58) का हल्की चोटें आई हैं। इन दोनों का उपचार झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि भड़ोलीकलां में सड़क के लुढ़कने का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।