{"_id":"5970f5794f1c1b3e148b477c","slug":"201500575097-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने पर केस दर्ज
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
तलाई थाना में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन अपने नाम करवाने का मामला सामने आया। अदालत से आदेशों के बावजूद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तलाई पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव बड़गांव बरठीं निवासी हंसराज पुत्र कृपाराम ने घुमारवीं न्यायालय में मामला दर्ज करवाया है कि उसके पड़ोसी रामजी दास ने झूठे दस्तावेज बनाकर उसकी जमीन को अपने नाम कर लिया है। मामला सामने आने के बाद उसने इस संबंध में अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी। यहां पर मामले के पहलुओं को सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 181,199, 420, 465 और 468 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हंसराज को उस समय पूरे मामले की जानकारी लगी जब उसने अपने कब्जे वाली भूमि से लकड़ी का पेड़ काटा। इस पर रामजीदास ने उसे रोका और कहा कि आप ने मेरी मलकीयत भूमि से पेड़ काटे हैं। इसके बाद भूमि की निशानदेही ली गई तो, जिसमें जमीन रामजीदास के नाम निकली। इसके बाद हंसराज ने गलत ढंग से कागज बनाकर उसकी जमीन हड़पने का आरोप रामजीदास पर लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने पूरे मामला सुनने के बाद इस संबंध में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करछानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले के दस्तावेज जुटाने में लगी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में दस्तावेज की जांच की जा रही है।