{"_id":"5b9159ee867a557fec71baf0","slug":"191536252398-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा पड़ने से ट्रक से गिर कर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौरा पड़ने से ट्रक से गिर कर चालक की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाली एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से गिरकर चालक की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा के अंतर्गत एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा में हेमराज पुत्र प्रभु दयाल निवासी गांव गारी डाकघर कड़ोता तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की ट्रक पर से गिरने से मौत हो गई है। हादसे के समय हेमराज (52) ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वक्त उसे अचानक दौरा पड़ा और वह ट्रक से नीचे आ गिरा। जिससे उसे चोटें भी आई। लोगों ने घायल हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही बरमाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।