फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मनरेगा में राशि दुरुपयोग को लेकर विभाग ने कसा शिकंजा

मनरेगा में राशि दुरुपयोग को लेकर विभाग ने कसा शिकंजा

Mon, 30 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में राशि दुरुपयोग को लेकर विभाग ने कसा शिकंजा
भारतीय करंसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों में हो रहे पैसों के दुरुपयोग की रिकवरी करना विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग ने झंडूता के मलांगन पंचायत को लाभार्थियों से राशि वसूल कर सरकारी खाते में जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मामला विकास खंड झंडूता के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मलांगन का है जहां मनरेगा के अंतर्गत बकरी आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया और लाभार्थियों द्वारा उनका उपयोग उद्देश्य से हट कर अन्य कार्यों में उपयोग किया जा रहा हैं। मामला तब सामने आया जब मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण टीम ने ग्राम पंचायत का भौतिक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी उन्होंने विकास खंड अधिकारी को दी। बाद में विकास खंड झंडूता की निरीक्षण टीम ने मौके पर जायजा लिया तो पाया कि लाभार्थियों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत बने बकरी आश्रय स्थलों का अन्य उपयोग किया जा रहा है। अत: निरीक्षण टीम ने ग्राम पंचायत को लाभार्थियों से राशि वसूल कर सरकारी खाते में जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी विकास शर्मा ने बताया की निरीक्षण टीम ने पाया कि मनरेगा कार्यों में लाभार्थियों द्वारा दुरूपयोग किया गया है जिसके लिए ग्राम पंचायत को राशि वसूल कर सरकारी खाते में डालने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed