फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेन नंबर पूछ कर उड़ा लिए महिला के 48 हजार

पेन नंबर पूछ कर उड़ा लिए महिला के 48 हजार

Mon, 30 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेन नंबर पूछ कर उड़ा लिए महिला के 48 हजार
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले क्षेत्र में एक 70 वर्ष की महिला को किसी ने बैंक कर्मी बन कर लूट लिया है। महिला को किसी ने फोन पर पेन नंबर पूछा। पेन नंबर बताते ही महिला के खाते से 48 हजार रुपये गायब हो गए। महिला की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के साथ लगते क्षेत्र वामटा की एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह एक पेंशन धारक है। गत रोज पहले उसे एक मोबाइल नंबर 07352220456 से कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने उसे बताया कि वह एसबीआई बिलासपुर से बोल रहा है। आप का पेन नंबर खाते के साथ लिंक नहीं हुआ है। इसलिए अपना पेन नंबर दें। हालांकि महिला ने पहले इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि आप का बैंक खाता फिर बंद हो जाएगा, जिसके बाद महिला का कहना है कि उसने डर के कारण अपना पेन नंबर फोन कर रहे व्यक्ति को बता दिया।
विज्ञापन

जैसे ही महिला ने पेन नंबर बताया उसके मोबाइल फोन पर 48 हजार निकालने का मैसेज आया। महिला ने बताया कि उसके खाते में मात्र 300 रुपये ही बचे हैं।
इधर, महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं उन्होंने लोगों से एक बार फिर से अपील की है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पेन नंबर, आधार नंबर और एटीएम पिन आदि न बताएं। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी फोन करके इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed