{"_id":"5c8bdf2dbdec2214314963ca","slug":"171552670509-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50.29 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50.29 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
CHARAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। सुरक्षा शाखा बिलासपुर की टीम ने बरमाणा थाना के तहत आने वाले चागरा नाला (करोट) में एक राहगीर को चरस के साथ पकड़ा है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा बिलासपुर की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जब व्यक्ति पैदल पुलिस के नजदीक पहुंचा तो पुलिस पार्टी ने इसे रोशन लाल (फौजी) पहचाना। इससे पहले भी सदर थाना बिलासपुर में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 2018 में मामला दर्ज किया था, जिसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह वहां से भाग गया। उसने अपनी जेब से एक लाल रंग का बैग निकाला व सड़क किनारे फेंक दिया। जबकि आरोपी को 40 मीटर दूर जाकर काबू पाया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से चरस मिली। जब टीम ने इसका वजन किया तो वह 50.29 ग्राम निकली। पुलिस ने आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोशनलाल (41) पुत्र सुंदरराम गांव करोट तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बरमाणा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि सुरक्षा शाखा टीम ने चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बरमाणा थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
------------------