फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट में वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

स्वारघाट में वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में वाहन ने कुचला राहगीर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट के समीप नाल भासरा स्थान पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात का जब किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर कर सिर कुचलने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि मृतक के पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र भी नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश पराशर देर रात करीब 3 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। युवक का सिर वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया था, जिससे उसकी पहचान कर पानी मुश्किल था। इसके बाद पुलिस चौकी जोघों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जोघों चौकी प्रभारी चमन ठाकुर पुलिस टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पतार रेफर कर दिया। मृतक जेब से भी कोई पहचान पत्र जैसा कोई दस्तावेज नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की आयु करीब 30 से 35 साल है। उसकी काले रंग की छोटी मूंछें और दाढ़ी रखी है। युवक ने नीले रंग का लोअर, गोल गले वाली टी शर्ट अरमानी पहन रखी थी। पुलिस चौकी जोघों प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि उक्त मृतक युवक का सिर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह से कुचल दिया गया है। इस कारण मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है। मृतक युवक के शव को पहचान के लिए नालागढ़ अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed