फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात शव

गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात शव

Fri, 15 Mar 2019 10:51 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत शुक्रवार को गोबिंदसागर झील में अज्ञात शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है क्योंकि शव पूरी तरह सड़-गल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय धौलरा मंदिर के नीचे सांडू के मैदान के पास कुछ युवक बैठे हुए थे। युवकों को झील में बहता हुआ शव दिखाई दिया। युवकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला लेकिन शव के पूरी शरीर में पानी भर गया है जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस जिला के सभी थाना से जानकारी प्राप्त कर रही है कि कहीं किसी क्षेत्र के व्यक्ति की गुमशुदा रिपोर्ट तो नहीं दर्ज की गई है जिसके आधार पर वह आगामी कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को जिला अस्पताल में रखा हुआ है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed