फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुराचार के मामले में भगौड़ा आरोपी पकड़ा

दुराचार के मामले में भगौड़ा आरोपी पकड़ा

Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के मामले में भगौड़ा आरोपी पकड़ा
- फोटो : FILE PHOTO
बिलासपुर। दुराचार मामले में भगौड़े आरोपी को पुलिस के पीओ सैल की टीम ने मंडी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्यार सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी भागलकोट जिला रियाशी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। उस पर 9 दिसंबर 2015 को स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार के मामले में आरोपी है। जमानत के बाद कोर्ट से बार-बार वारंट निकाले गए। लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया। पीओ सैल की टीम को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन

पीओ सैल की टीम ने आरोपी को जम्मू, राजस्थान, बिलासपुर, शिमला, मंडी आदि स्थानों पर भी तलाश किया। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस को प्यार सिंह के मंडी में होने की जानकारी मिली। पीओ सैल के प्रभारी दौलत राम व टीम में शामिल महेंद्र कपिल व रवि गौतम ने वीरवार सुबह मंडी जिला में पुरानी मंडी बाजार में दबिश देकर प्यार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अनुसार 9 दिसंबर 2015 को स्कूल में पढ़ने वाली झंडूता के एक गांव की नाबालिग छात्रा ने झंडूता पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शराब के ठेके पर काम करने वाले गांव जबलू के एक युवक शक्ति के साथ उसकी जान पहचान थी। 6 दिसंबर को शक्ति ने उसे फोन कर सुबह साढ़े 7 बजे बसोल सड़क पर आने को कहा। अगली सुबह जब वह इस सड़क पर पहुंची तो वहां एक कार में प्यार सिंह व विक्की आए। प्यार सिंह ने कहा कि उसे शक्ति ने भेजा है। प्यार सिंह कार को कुठेड़ा की ओर ले गया। जहां प्यार सिंह व विक्की उसे शक्ति के पास छोड़कर चले गए। शक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने सदर पुलिस थाना में 19 दिसंबर, 2015 को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 341 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें अन्य आरोपियों के साथ प्यार सिंह आरोपी बना। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधी प्यार ङ्क्षसह को 2 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed