फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने शराब की तीन भट्ठियां की नष्ट, आरोपी भागे

पुलिस ने शराब की तीन भट्ठियां की नष्ट, आरोपी भागे

Fri, 06 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की तीन भट्ठियां की नष्ट, आरोपी भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
पुलिस ने श्री नयनादेवी क्षेत्र में पुलिस ने तीन शराब की भट्ठियों को नष्ट किया है जबकि मौके से पकड़ी गई करीब 600 लीटर शराब भी बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई।
जानकारी के अनुसार श्री नयनादेवी के मजारी क्षेत्र में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह की छापेमारी की। डीएसपी की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने जंगल में शराब की तीन जलती भट्ठियां बरामद की। पुलिस ने मौके पर ही भट्ठियों को नष्ट किया जबकि करीब 600 लीटर अवैध शराब को भी ठिकाने लगाया गया है। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही अवैध शराब के कारोबारी मौके पर से फरार हो गए। गौर रहे कि उक्त क्षेत्र में पुलिस ने पहले भी छापेमारी कर कई बार शराब की भट्ठियों को नष्ट किया है। वहीं हजारों लीटर अवैध शराब मौके पर फेंकी गई है। मगर इसके बाद भी शराब का अवैध कारोबार करने वाले बाज नहीं आ हैं। डीएसपी श्री नयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया की सुबह 6 बजे के करीब मजारी के जंगल में अवैध शराब की जलती हुई भट्ठियों पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर शराब की भट्ठियों और अवैध शराब को नष्ट किया है। मगर आरोपी मौके पर से फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की आने की कौन सूचना देता है आरोपियों को

श्री नयनादेवी आसपास वाले क्षेत्रों के जंगलों और नालों के आसपास अवैध शराब बनाने का धंधा खूब फल फूल रहा है। हालांकि पुलिस ने कई बार दबिश देकर अवैध भट्ठियों को नष्ट करती है। मगर ज्यादातर मामलों में आरोपी भागने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिम है कि आखिरकार पुलिस के आने की सूचना शराब माफिया को कहां से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed