फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कल्लर में महिला ने लगाया फंदा, मौत

कल्लर में महिला ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
कल्लर में महिला ने लगाया फंदा, मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत आने वाली कल्लर पंचायत में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। घटना का पता परिजनों को तब चला जब उन्होंने विवाहिता को फंदे में लटका हुआ देखा।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी यशवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई की। महिला के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल्लर पंचायत के की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मृतक नीलम देवी (28) की शादी तीन साल पहले कल्लर पंचायत के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद सब कुछ सही तरीके से चल रहा था। विवाहिता के फंदा लगाने का पता उन्हें सुबह लगा जब उन्होंने कमरे में उसे पंखे से लटका हुआ देखा। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत प्रधान को दी जिसने सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने मृतक के परिजनों व पति से पूछताछ की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर कुछ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बाद में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फंदा लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed