{"_id":"5d1a45108ebc3e3cbd739722","slug":"156200268116-bilaspur-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई में मारपीट के दो मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तलाई में मारपीट के दो मामले दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई में महिला ने मारपीट और जान से मार देने की धमकी देने पर पुलिस थाना तलाई में एक परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि जब वह अपने खेतों में कार्य कर रही थी तो घर के ही साथ लगते एक ही परिवार के कुछ महिलाओं और व्यक्तियों ने मारपीट और लड़ाई-झगड़ा किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उल्टा उसे जान से मार देने की धमकी देने लगे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं सोमवार को गंगलोह की ही एक अन्य महिला ने एक दंपति के खिलाफ मारपीट, लड़ाई झगड़ा और जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपनी भूमि में काम कर रही थी तो इसी गांव की एक महिला और व्यक्ति ने बिना कारण मारपीट और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। जब उन्हें लड़ाई झगड़ा करने से रोका गया तो उल्टा जान से मार देने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने मारपीट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना तलाई में दो पक्षों में मारपीट और लड़ाई झगड़ा हुआ है पुलिस दोनों ही मामलों में तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन