फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लखनपुर में ट्रक में मिला शव, मामला दर्ज

लखनपुर में ट्रक में मिला शव, मामला दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
लखनपुर में ट्रक में मिला शव, मामला दर्ज

विज्ञापन

बिलासपुर। नगर के लखनपुर क्षेत्र में एक ट्रक से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ट्रक लुधियाना से मनाली जा रहा था जिसके चलते लखनपुर के समीप व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति का पोस्टमार्टम बिलासपुर अस्पताल में हो रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ही ट्रांसपोर्ट के ट्रक लुधियाना से मनाली जा रहे थे। इसके चलते एक ट्रक ड्राइवर की तबीयत लखनपुर के पास खराब हो गई जिसके चलते उसकी ट्रक में ही मृत्यु हो गई। गनीमत यह रही कि व्यक्ति ने ट्रक सड़क से साइड में लगा दिया था। वहीं, उक्त समय पर उसी कंपनी का दूसरा ट्रक भी वहां से जा रहा था। उस व्यक्ति ने ट्रक को देखकर ब्रेक लगा दी और दूसरे ट्रक में जाकर देखने लगा। जैसे ही व्यक्ति ने ट्रक को खोला तो उक्त व्यक्ति वहां पर बेसुध लेटा हुआ था। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया और व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार सुपुत्र सीताराम गांव सील डाकघर लुहारवीं थाना घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता लग सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed